• Home
  • Delhi
  • रोहित-कोहली की तूफानी पारियों ने नए रिकॉर्ड बनाये
Image

रोहित-कोहली की तूफानी पारियों ने नए रिकॉर्ड बनाये

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

सिडनी वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर ऐसा कमाल कर दिखाया कि आलोचकों के सभी सवाल थम गए। जब क्रिकेट जगत उनके ढलते करियर की बातें कर रहा था, तब इन दोनों दिग्गजों ने साबित किया कि असली लीजेंड कभी हार नहीं मानते। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित-विराट ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को नौ विकेट से जीत दिलाई और सीरीज 2-1 से हारने के बावजूद फैंस को गर्व का मौका दिया।

रोहित शर्मा ने शानदार 121* रन बनाकर अपना 33वां वनडे शतक पूरा किया। यह उनका ऑस्ट्रेलिया की धरती पर छठा शतक था, जिससे उन्होंने विराट कोहली और कुमार संगकारा (5-5 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका यह नौवां शतक रहा, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। रोहित ने सभी प्रारूपों में अपने 50 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे कर इतिहास रच दिया।

वहीं विराट कोहली ने 74* रनों की नाबाद पारी खेली और वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। कोहली के अब 305 मैचों में 14,255 रन हैं, जिससे उन्होंने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) हैं। साथ ही, कोहली सीमित ओवरों (वनडे और टी-20) में सर्वाधिक 18,437 रन बनाकर नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

चेज मास्टर कहलाने वाले कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 70वीं बार 50+ स्कोर बनाया और इस मामले में भी सचिन (69 बार) को पीछे छोड़ दिया। मैच के बाद रोहित ने भावुक होकर कहा कि शायद यह उनका और कोहली का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी दौरा हो, जबकि कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Releated Posts

IPL 2026: क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के अगले कप्तान? टीम मैनेजमेंट को मिली बड़ी सलाह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: Kolkata Knight Riders (KKR) एक बार फिर Ajinkya Rahane की कप्तानी में IPL…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

परिसीमन और 33% महिला आरक्षण पर सरकार का बड़ा कदम, 2029 से लागू होने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज नई दिल्ली: केंद्र सरकार जल्द ही परिसीमन आयोग और महिला आरक्षण से जुड़े अहम विधेयक…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

चुनाव आयोग की नई पहल: दूरदर्शन-आकाशवाणी पर प्रचार के लिए अब डिजिटल ‘टाइम वाउचर’

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: Election Commission of India ने चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

युद्ध जैसे हालात में भारत की तैयारी: तेल भंडार 64% भरे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राज्यसभा में सरकार का बड़ा खुलासाराज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री Suresh Gopi…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top