• Home
  • अलीगढ
  • नाबालिग भाई-बहन के अपहरण का सनसनीखेज मामला, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
Image

नाबालिग भाई-बहन के अपहरण का सनसनीखेज मामला, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:5 जुलाई 2025

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मां ने अपने 10 वर्षीय बेटे और 13 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से की है। पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ दबंग लोग उनके मासूम बच्चों को जबरन अपने पास रखे हुए हैं और उनसे जबरन काम करवा रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले ही उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। जब उसने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि शनिवार को जब वह चौकी पर दोबारा पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया गया। कई दिन बीतने के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।

महिला के अनुसार, 28 जून को उसकी बेटी और 1 जुलाई को बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। महिला को पूरा शक है कि दबंगों ने ही बच्चों को अगवा किया है। आरोपियों को जब यह पता चला कि महिला पुलिस से शिकायत कर रही है, तो उन्होंने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह भी आशंका जताई है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और अब एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एसएसपी ने पीड़िता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बच्चों को सकुशल बरामद किया जाएगा।

Releated Posts

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

यूपी पुलिस में बंपर भर्ती,1900 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कई पदों पर सीधी भर्ती का मौकाउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top