• Home
  • अलीगढ
  • मौलवी पक्ष को फंसाने के लिए मंदिरों पर लिखे नारे, कथावाचक समेत चार गिरफ्तार
Image

मौलवी पक्ष को फंसाने के लिए मंदिरों पर लिखे नारे, कथावाचक समेत चार गिरफ्तार

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लोधा थाना क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में छह दिन पहले मंदिरों की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” लिखे जाने की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कथावाचक भी शामिल है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों का पहले मौलवी पक्ष से विवाद चल रहा था और उसी मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए उन्होंने यह साजिश रची, ताकि मौलवी पक्ष को फंसाया जा सके।

एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक और सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध बाइक दिखाई दी। इस बाइक के आधार पर जब पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो कुछ लोगों के अचानक गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों जैसे सीडीआर व लोकेशन आदि के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता गांव बुलाकगढ़ी निवासी जीशांत, भगवानपुर निवासी आकाश, दिलीप और कथावाचक अभिषेक शास्त्री उर्फ स्वामी शामिल हैं। वहीं, भगवानपुर निवासी राहुल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने इनके पास से नारे लिखने में इस्तेमाल किया गया स्प्रे कैन भी बरामद किया है।

घटना 24 अक्टूबर की रात को घटी थी, जब बुलाकगढ़ी के तीन और भगवानपुर के दो मंदिरों की दीवारों पर “आई लव मोहम्मद” के नारे लिखे मिले थे। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। करणी सेना, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने चार को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Releated Posts

मिलावट के मामलों में बड़ा बदलाव: अब सीधे FIR नहीं, पहले होगी परिवाद शिकायत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को लेकर शासन ने बड़ी नीति बदलाव करते…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

अलीगढ़ नगर निगम का 1261 करोड़ का बजट पास, 20 मिनट में खत्म हुई बोर्ड बैठक

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़। नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए ₹1261…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 4-4-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में यूपी यूके-ऐपीकोन 2026 का भव्य शुभारंभ Aligarh Muslim University के जेएन मेडिकल कॉलेज…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2026

भाजपा जिला कार्यालय क्यामपुर में जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय क्यामपुर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Apr 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top