• Home
  • अलीगढ
  • मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों व तीमारदारों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित
Image

मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों व तीमारदारों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 10 जून – भीषण गर्मी को देखते हुए मलखान सिंह जिला चिकित्सालय प्रशासन ने मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगवीर सिंह वर्मा ने दी।

डॉ. वर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर शीतल जल की व्यवस्था की गई है, साथ ही छायादार प्रतीक्षालय, पंखों और कूलर की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड अनुभाग में भी मरीजों को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। पर्चे एकत्र करने के बाद मरीजों को क्रम से बुलाया जाता है, जिससे उन्हें लंबी कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

उन्होंने आगे बताया कि पर्चा काउंटर, सभी ओपीडी कक्षों, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व आकस्मिक चिकित्सा अनुभाग के निकट भी बैठने, ठंडी हवा व शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं की गई हैं।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top