• Home
  • अलीगढ
  • नगर आयुक्त के प्रयास से रामघाट रोड की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट वेंडर्स का सफल पुनर्स्थापन
Image

नगर आयुक्त के प्रयास से रामघाट रोड की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट वेंडर्स का सफल पुनर्स्थापन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

संजय सक्सेना (चीफ रिपोर्टर)

अलीगढ़। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम ने रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फातिमा (ओएलएफ) स्कूल और सैंट फिडेलिस स्कूल के पास लंबे समय से ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण का कारण बने स्ट्रीट वेंडर्स को हटाकर उन्हें पराग डेरी के पास बनाए गए वेंडिंग ज़ोन में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया है। यह कार्यवाही स्कूली छात्रों की सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

नगर निगम की इस कार्रवाई से अवंतिका कॉलोनी, ओएलएफ मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है। वेंडर्स के पुनर्स्थापन से जहां उन्हें व्यवस्थित रूप से रोजगार का अवसर मिला है, वहीं राहगीरों को भी राहत मिली है।

नगर आयुक्त ने स्वयं वेंडिंग ज़ोन का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि सभी वेंडर्स को उचित स्थान आवंटित किया गया है और वे वहीं से अपना व्यापार संचालित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओएलएफ क्षेत्र में अब दोबारा स्ट्रीट वेंडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अतिक्रमण की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उप नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में नगर निगम का प्रवर्तन दल 24×7 तैनात रहे। यदि कोई वेंडर आदेश की अवहेलना करता है तो उस पर आर्थिक दंड के साथ-साथ उसका सामान ज़ब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि यह केवल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं, बल्कि ट्रैफिक सुधार के साथ-साथ रोजगार के संरक्षण का प्रयास है। स्कूलों के सामने की सड़क को सुरक्षित और जाम मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने इसे “स्वच्छ अलीगढ़, स्वस्थ अलीगढ़” अभियान का हिस्सा बताते हुए नागरिकों से अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग की अपील की है।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top