• Home
  • UP
  • सदन में पेश हुआ 24,486.98 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, विकास योजनाओं पर खास फोकस
Image

सदन में पेश हुआ 24,486.98 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, विकास योजनाओं पर खास फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में 24,486.98 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। संसदीय कार्य मंत्री ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि चालू वित्तीय वर्ष का मूल बजट 8 लाख 8 हजार करोड़ रुपये का था, जिसे अब इस अनुपूरक बजट के जरिए और मजबूत किया गया है।

मंत्री के अनुसार अनुपूरक बजट में राजस्व लेखा के अंतर्गत 18,379.30 करोड़ रुपये तथा पूंजी लेखा के अंतर्गत 6,127.68 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य अधूरी योजनाओं को गति देना और विकास कार्यों को समय पर पूरा करना है।

अनुपूरक बजट में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हों। इसके साथ ही पावर सेक्टर को सुदृढ़ करने, बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर भी ध्यान दिया गया है।

हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, मेडिकल शिक्षा, नगर विकास, टेक्निकल एजुकेशन, महिला एवं बाल कल्याण और गन्ना एवं चीनी मिल सेक्टर इस अनुपूरक बजट के प्रमुख फोकस क्षेत्र हैं। सरकार का दावा है कि इन क्षेत्रों में निवेश से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और सामाजिक व आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

सरकार ने साफ किया कि अनुपूरक बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और विकास की रफ्तार को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Releated Posts

हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक और कॉपी नंबर ,यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटर परीक्षा के लिए सख्त निर्देश लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नकल रोकने को नई व्यवस्थाप्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

साइबर धोखाधड़ी पीड़ितों को बड़ी राहत: 25 हजार रुपये तक मुआवजे का प्रस्ताव

नई दिल्ली,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम बैंक उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top