• Home
  • अलीगढ
  • धर्मकांटों को पारदर्शी तरीके से कराएं संचालन, जिले में अब तक 08 धर्मकांटे कराए बंद
Image

धर्मकांटों को पारदर्शी तरीके से कराएं संचालन, जिले में अब तक 08 धर्मकांटे कराए बंद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

अलीगढ़, 16 फरवरी 2026 : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उपजिलाधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ कर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी राजस्व संग्रह में तेजी लाएं और बड़े बकाएदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

डीएम ने ईओ खैर के बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

08 धर्मकांटे बंद, पारदर्शिता के सख्त निर्देश

18 प्रकरणों की जांच, अनियमितता पर कार्रवाई जारी

जिलाधिकारी ने धर्मकांटों में मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला बाटमाप अधिकारी को सभी धर्मकांटों का संचालन पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जांच में अब तक 18 मामलों की पड़ताल की गई, जिनमें 08 धर्मकांटों में अनियमितता पाए जाने पर चालान कर उन्हें बंद कराया गया है। शेष मामलों में जांच जारी है।

05 वर्ष पुराने वादों के निस्तारण पर फोकस

लंबित प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश

डीएम ने न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए। उन्होंने एसडीएम एवं एसीएम को निर्देशित किया कि वे नियमित बैठक कर जिम्मेदारी तय करें तथा मानक पूरा न करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दें। न्यायालयों के आदेशों का धरातल पर सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में एमओयू मॉनिटरिंग, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम आवास शहरी, आईजीआरएस, तालाब आवंटन, एंटी भू-माफिया अभियान, अभिलेख त्रुटि सुधार एवं पैमाइश जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ दीवानी न्यायालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप,, एसएसपी ने बताया मॉक ड्रिल

दोपहर में संदिग्ध सूचना से खाली कराया गया परिसर अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार दोपहर…

ByByHindustan Mirror News Feb 16, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 16-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में ‘भारतीय भाषा परिवार’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भाषाविज्ञान विभाग ने…

ByByHindustan Mirror News Feb 16, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी में प्रतिदिन 1500 से 2000 मरीजों को उपचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आधुनिक सुविधाओं और सुदृढ़ प्रबंधन से मरीजों को त्वरित राहत अलीगढ़, 16 फरवरी 2026 :…

ByByHindustan Mirror News Feb 16, 2026

मकान मालिकों की अब नहीं चलेगी मनमानी! किरायेदारों के बिजली बिल पर सरकार की कड़ी नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पारदर्शी बिलिंग और उपभोक्ता संरक्षण के लिए प्रशासन की सक्रिय पहल अलीगढ़, 16 फरवरी 2026…

ByByHindustan Mirror News Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top