• Home
  • अलीगढ
  • किशोरी ने 230 किमी दूर अलीगढ़ पहुँचकर दबाया पैनिक बटन, हल्द्वानी से अलीगढ़ तक हड़कंप
Image

किशोरी ने 230 किमी दूर अलीगढ़ पहुँचकर दबाया पैनिक बटन, हल्द्वानी से अलीगढ़ तक हड़कंप

हल्द्वानी,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
हल्द्वानी की 16 वर्षीय किशोरी के एक इंस्टाग्राम मित्र से प्रभावित होकर 230 किलोमीटर दूर अलीगढ़ पहुंच जाने और बाद में पैनिक बटन दबाकर अपहरण की झूठी सूचना देने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 20 नवंबर को घर से लापता हुई किशोरी की मां की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। तलाश के दौरान किशोरी का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अगले ही दिन पुलिस को उसके फोन से उत्तराखंड पुलिस एप पर एसओएस अलर्ट मिला, जिसमें उसने दावा किया कि एक युवक उसका अपहरण कर ले गया है।

सूचना मिलते ही हल्द्वानी से लेकर अलीगढ़ तक पुलिस सक्रिय हो गई। अलीगढ़ पुलिस की मदद से एक टीम मौके पर पहुँची और किशोरी को बरामद किया। पूछताछ में उसके बयान विरोधाभासी मिले, जिसके बाद उसे काउंसलिंग के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) भेजा गया। काउंसलिंग में किशोरी ने सच स्वीकार किया कि इंस्टाग्राम पर अलीगढ़ निवासी युवक से उसकी दोस्ती हुई थी और वह उसी से मिलने बस से अलीगढ़ पहुँची थी। घर लौटने का समय नजदीक देख वह घबरा गई और अपहरण की कहानी गढ़ते हुए पैनिक बटन दबा दिया।

एसपी सिटी मनोज कुमार कल्वाल ने बताया कि किशोरी को बहला-फुसलाकर बुलाने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस किशोरी के बयान दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। इस घटना से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने के खतरों को लेकर फिर चिंता बढ़ी है।

Releated Posts

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

किताबों से आगे बढ़कर अब BIIT में लग रही AI की क्लास: तकनीक साधन बने , बोझ नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बदलती शिक्षा में तकनीक की असली परीक्षा नई दिशा की ओर बढ़ती भारतीय शिक्षा प्रणालीभारत…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top