• Home
  • UP
  • दुखद,:अमरोहा में सड़क हादसा: चार MBBS डॉक्टरों की मौत
Image

दुखद,:अमरोहा में सड़क हादसा: चार MBBS डॉक्टरों की मौत

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। अमरोहा में बुधवार को देर रात दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार खड़े डीसीएम ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह ट्रक में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम फोम के गद्दों से भरा हुआ सड़क किनारे खड़ा था।

मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर से कार को खींचकर अलग किया और वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे चार MBBS डॉक्टर—डॉ. अर्णब चक्रवर्ती (कोलकाता), आयुष शर्मा (दिल्ली), श्रेष्ठ पंचोली (दिल्ली) और सप्तऋषि की मौत हो गई। सभी पार्टी से लौटकर गजरौला स्थित यूनिवर्सिटी जा रहे थे। हादसा यूनिवर्सिटी से मात्र 7 किमी दूर अतरासी गांव के पास हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है

Releated Posts

कैशलेस इलाज से इनकार और क्लेम रिजेक्ट, बीमित परेशान होकर पहुंच रहे कंज्यूमर कोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दस्तावेज पूरे, फिर भी अस्पताल में कैशलेस सुविधा नहींजबलपुर। स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 14 ऐलान जो सीधे जेब पर डालेंगे असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, लेकिन नियम आसान, टैक्स बोझ हल्का करने की कोशिश केंद्रीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी: वाराणसी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर ढेर

वाराणसी।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार देर रात…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

ऑनलाइन गेमिंग पर पाबंदी से बौखलाई तीन बहनें, 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: परिवार की रोक-टोक से उपजा तनावउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और चिंताजनक…

ByByHindustan Mirror News Feb 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top