• Home
  • मैनपुरी
  • मैनपुरी: महंत सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि को लेकर भिड़े दो पक्ष, आश्रम सील
Image

मैनपुरी: महंत सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि को लेकर भिड़े दो पक्ष, आश्रम सील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

मैनपुरी: मैनपुरी के किशनी कस्बे के जटपुरा चौराहे स्थित रामजानकी आश्रम में शनिवार सुबह उस समय भारी बवाल हो गया जब दिवंगत 80 वर्षीय महंत सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद आश्रम के भीतर अंत्येष्टि को लेकर हुआ, जिसे लेकर जमकर हाथापाई और पथराव हुआ। घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में ले लिया।

अंत्येष्टि आश्रम के बाहर, मंदिर सील

पुलिस और प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंत्येष्टि आश्रम से सटी भूमि पर संपन्न कराई। एसडीएम गोपाल शर्मा, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा और तहसीलदार घासीराम की मौजूदगी में ग्राम प्रधान विजय प्रकाश ने मुखाग्नि दी। इसके बाद मंदिर को सील कर दिया गया और चाबी ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष तहसीलदार किशनी को सौंपी गई। मंदिर में पूजा-पाठ और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

दोनों पक्षों में भिड़ंत, लाठीचार्ज, हिरासत

अंत्येष्टि को लेकर सुरेंद्र दास के अनुयायी और महंत रघुनंदन दास के समर्थकों में झड़प हो गई। रघुनंदन पक्ष के अनुयायी शव को उठाकर बाहर ले जाने लगे, जिससे विवाद बढ़ा और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित की। रघुनंदन पक्ष से प्रवेश यादव और दूसरे पक्ष से कुंतेश कुमार, जितेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, रामचंद्र, आनंद, राधा मोहन, अंकुर, रामनरेश, आसाराम को हिरासत में लिया गया। रणवीर, सुभाष और जितेंद्र उर्फ मुखिया घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि आश्रम की 18 बीघा भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। महंत सुरेंद्र दास के अनुयायियों का आरोप है कि भूमाफिया और कुछ राजनीतिक लोगों की सरपरस्ती में इस भूमि पर कब्जे की साजिश हो रही थी। यही कारण है कि उनके निधन के 24 घंटे बाद भी अंत्येष्टि नहीं हो सकी। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद लौटा दिया गया था, लेकिन अनुयायी अंत्येष्टि के लिए आश्रम में ही अड़े रहे।

भाजपा नेताओं पर दबाव डालने के आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ भाजपा नेता मामले में एक पक्ष को समर्थन दे रहे हैं और प्रशासन पर दबाव भी बना रहे थे। आरोप है कि कुछ राजनीतिक लोगों की मंशा इस भूमि पर व्यावसायिक निर्माण की है।

एसपी गणेश प्रसाद के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

मैनपुरी: मंदिर में पूजा कर रही छात्रा पर एकतरफा प्रेमी का जानलेवा हमला, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 26 जुलाई 2025 मैनपुरी, लखनऊ। जिले के मोहल्ला बजरिया स्थित एक शिव मंदिर में बुधवार…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2025

मैनपुरी: खेलते समय बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय मासूम, गर्दन कटने से हुई दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 मैनपुरी: मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट: स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों को किया गया एक्टिव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 मैनपुरी: कोरोना के नए वैरिएंट के मामलों को देखते हुए…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

मैनपुरी: बेटी की शादी से पहले, मां की सीने में मारी गोली, आरोपी देवरानी का भाई गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के जखौआ…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top