• Home
  • ग्रेटर नोएडा
  • UP: 12 घंटे तक हाईवे पर घूमती रही दरिंदगी: किशोरियों को अगवा कर एक की हत्या, दूसरी से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
Image

UP: 12 घंटे तक हाईवे पर घूमती रही दरिंदगी: किशोरियों को अगवा कर एक की हत्या, दूसरी से गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

ग्रेटर नोएडा/बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से नौकरी की तलाश में निकली दो किशोरियों के साथ हुई दरिंदगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सूरजपुर से तीन युवकों ने किशोरियों को झांसा देकर कार में बैठाया और रातभर छह जिलों की सीमाओं में घुमाते रहे। इस दौरान चलती कार में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जबकि दूसरी को कार से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जबरन पिलाई बीयर, अश्लील हरकतें, फिर हत्या और रेप

पीड़िता ने बताया कि 6 मई की शाम वह अपनी सहेली के साथ नौकरी की तलाश में सूरजपुर स्थित घर से निकली थी। तभी आरोपी संदीप और अमित ने उन्हें कार में बैठा लिया। रास्ते में गाजियाबाद के लोनी से उनका तीसरा साथी गौरव भी कार में सवार हो गया। तीनों ने किशोरियों को जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में एक किशोरी को कार से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हाईवे पर चलता रहा दुष्कर्म, नहीं मिली पुलिस को भनक

इसके बाद तीनों युवक दूसरी किशोरी को लेकर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे और चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। रास्ते में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर जैसे जिलों की सीमाओं से होते हुए आरोपी सुबह करीब 7 बजे खुर्जा पहुंचे। वहां पीड़िता को हाईवे किनारे उतारकर फरार हो गए।

सवाल यह उठता है कि लगभग 12 घंटे तक छह जिलों की सीमाओं में घूमते रहे ये दरिंदे, लेकिन कहीं भी कोई पुलिस जांच, चेकिंग या हाईवे पेट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा। जबकि रास्ते में कई टोल प्लाजा और सीसीटीवी कैमरे भी मौजूद हैं।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को अरनिया क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों — संदीप और अमित (सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा निवासी) तथा गौरव (लोनी, गाजियाबाद निवासी) — को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

मृतका की पहचान, परिजनों को सौंपा गया शव

जिस किशोरी को मेरठ के जानी क्षेत्र में फेंका गया था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसकी पहचान की पुष्टि के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

एसएसपी का बयान

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच गहराई से की जा रही है, और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Releated Posts

यमुना एक्सप्रेस-वे पर नशे में धुत डॉक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा | हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क…

ByByHindustan Mirror News Jan 12, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्ष 2025 में प्रस्तावित उद्घाटन एक बार फिर अनिश्चितकाल…

ByByHindustan Mirror News Dec 8, 2025

नोएडा में SIR कार्य से थके BLO बोले—‘अपने खर्च पर कर रहे काम, घर तक नहीं जा पा रहे’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गौतम बुद्ध नगर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने BLO और अन्य…

ByByHindustan Mirror News Nov 26, 2025

नोएडा जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा एशिया का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क, YEIDA ने शुरू की बड़ी पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास…

ByByHindustan Mirror News Nov 18, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top