• Home
  • Delhi
  • वैभव सूर्यवंशी इस नंबर पर, टॉप 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल;शीर्ष पांच गेंदबाजों में पाकिस्तान के 3 बॉलर
Image

वैभव सूर्यवंशी इस नंबर पर, टॉप 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल;शीर्ष पांच गेंदबाजों में पाकिस्तान के 3 बॉलर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

शीर्ष पांच गेंदबाजों में पाकिस्तान के 3 बॉलर

नंबर पर, टॉप 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय शामिल;

शीर्ष पांच गेंदबाजों में पाकिस्तान के 3 बॉलर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का रोमांचक फाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा। पाकिस्तान के युवा ओपनर माज सदाकत इस टूर्नामेंट के सबसे चमकदार सितारे बनकर उभरे। उन्होंने न केवल सबसे अधिक रन बनाए, बल्कि प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।

टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन बनाने की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। वैभव ने 4 मैचों में 239 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान के माज सदाकत ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 5 मैचों में 258 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। फाइनल में माज की 23 रन की पारी ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के हबीबुर रहमान सोहन रहे, जिन्होंने 5 मैचों में 228 रन बनाए। भारत के जितेश शर्मा 4 मैचों में 125 रन के साथ चौथे और भारत के ही नमनधीर 106 रन के साथ पांचवें स्थान पर रहे। शीर्ष तीन बल्लेबाज ही टूर्नामेंट में 200+ रन बना सके।

गेंदबाजों की बात करें तो इस टूर्नामेंट में भारत के गेंदबाज पीछे रह गए। टॉप 5 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं रहा। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट गुरजपनीत सिंह ने लिए, जिन्होंने 4 मैचों में 7 विकेट हासिल किए। वहीं बांग्लादेश के रिपन मोंडोल टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उन्होंने फाइनल में 3 विकेट झटके और कुल 11 विकेट लेकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के सूफियान मुकीम (10 विकेट), तीसरे पर बांग्लादेश के रकीबुल हसन (8 विकेट), चौथे पर पाकिस्तान के शान मसूद (8 विकेट) और पांचवें पर पाकिस्तान के माज सदाकत (7 विकेट) रहे।

इस टूर्नामेंट ने एशिया के युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को एक नई पहचान दी है, खासकर पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से भविष्य के लिए उम्मीद जगाई है।

Releated Posts

चुनाव आयोग की नई पहल: दूरदर्शन-आकाशवाणी पर प्रचार के लिए अब डिजिटल ‘टाइम वाउचर’

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: Election Commission of India ने चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

युद्ध जैसे हालात में भारत की तैयारी: तेल भंडार 64% भरे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: राज्यसभा में सरकार का बड़ा खुलासाराज्यसभा में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री Suresh Gopi…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

कोरोना काल में देश ने मिलकर कठिन समय का सामना किया, वही एकजुटता दोबारा दिखानी होगी-पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: देश में बदलते वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केंद्र सरकार का बड़ा फैसलाप्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने Jal Jeevan…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top