• Home
  • आगरा
  • टूंडला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या से सनसनी, खौ़फनाक मंजर में महिला की भी मौत
Image

टूंडला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या से सनसनी, खौ़फनाक मंजर में महिला की भी मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27 अप्रैल: 2025,

टूंडला में शनिवार सुबह एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्याकांड इतना खौ़फनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। हत्यारे पहले तो विनोद कुमार उर्फ पप्पू कुशवाह पर गोली चलाने के बाद उसे चाकू से 12 बार गोदकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। इस घटना में एक राहगीर महिला की भी मौत हो गई, जो खौ़फनाक मंजर देख चिल्लाते हुए मौके से भागते समय गिर पड़ी।

पुलिस ने बताया कि यह हत्या रंजिश के कारण की गई है। शव का पोस्टमार्टम करने पर एक गोली शव में पाई गई, जबकि दूसरी गोली पार हो गई। मृतक के परिवार ने पांच नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों की पहचान हो गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना दिन-दहाड़े हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हत्यारे हाथों में चाकू और तमंचा लिए हुए थे, जिससे स्थानीय लोग डर के मारे घरों में बंद हो गए।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Releated Posts

आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे में पाया काबू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुबह लगी आग से मचा हड़कंपआगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़े हादसे…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

हादसा: आगरा में बेकाबू कार ने ली पांच की जान, पुलिस की सूझबूझ से टला बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आगरा में शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

स्मॉग ने ढका आगरा, अलीगढ़ में AQI खतरनाक श्रेणी में’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दिवाली की आतिशबाजी और पराली जलाने के चलते उत्तर भारत के कई शहरों में वायु…

ByByHindustan Mirror News Oct 22, 2025

इनकम टैक्स के नाम पर उद्योगपति पूरन डावर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

आगरा, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।आगरा में जूता उद्योग से जुड़े मशहूर उद्योगपति और फुटवियर, चमड़ा उद्योग विकास परिषद के…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top