• Home
  • अंबेडकरनगर
  • अंबेडकरनगर: सिपाही राजेश यादव पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
Image

अंबेडकरनगर: सिपाही राजेश यादव पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 4 अप्रैल: 2025:अंबेडकरनगर,

अंबेडकरनगर जनपद में कानून के रक्षक ही कानून तोड़ते नजर आए। शहर कोतवाली में तैनात सिपाही राजेश यादव पर एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सिपाही ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी का दबाव डाला, तो सिपाही मुकर गया और उसके चरित्र पर ही सवाल उठाने लगा।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके पति के सामने ही उसे चरित्रहीन करार देने की कोशिश की, जिससे उसका सामाजिक जीवन प्रभावित हुआ। महिला ने न्याय की गुहार के लिए थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों की उदासीनता के कारण महिला को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

अंततः कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने सिपाही राजेश यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Releated Posts

अंबेडकरनगर में राज्यसभा सदस्य बृजलाल से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मांगा इंसाफ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025 अंबेडकरनगर। आपातकालीन दिवस पर लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम उस समय…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2025

अंबेडकरनगर: सीएम योगी ने किया 1184 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

किसानों को दी 561.86 करोड़ की सहायता हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 16 जून 2025 अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

ByByHindustan Mirror News Jun 16, 2025

अंबेडकरनगर: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, सास और दामाद की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 अंबेडकरनगर, टांडा। नेशनल हाईवे 233 पर टांडा क्षेत्र में शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

जलालपुर, अंबेडकर नगर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ मंगलवार 27 मई 2025 जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में…

ByByHindustan Mirror News May 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top