• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या! परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Image

अलीगढ़: पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या! परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज | 30 मार्च 2025

अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर एक महिला ने आज सुबह खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान लक्ष्मी पत्नी भूरे सिंह, निवासी हरनोट भोजपुर के रूप में हुई है।
आत्महत्या की सूचना परिजनों ने 112 पर सुबह लगभग 7 बजे दी

क्या है पूरा मामला?

मृतका लक्ष्मी के भाई बिट्टू पर आरोप था कि उसने लहरा सलेमपुर, थाना दादों की रहने वाली एक विधवा महिला को अगवा किया है। इसी आरोप के चलते विधवा महिला के परिजनों ने थाना दादों पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस पूछताछ के दौरान लक्ष्मी को किया गया प्रताड़ित!

परिजनों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के थाना दादों पुलिस ने लक्ष्मी को उसके घर से जबरन उठाकर ले गई। मृतका के पति भूरे सिंह का कहना है कि पुलिस ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी और बर्बरता की, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान और डर गयी थी।

डर और तनाव में उठाया आत्मघाती कदम

जब पुलिस ने लक्ष्मी को पूछताछ के बाद घर भेजा, तो उन्हें अगले दिन फिर से थाने आने के लिए कहा गया।पुलिस के डर और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर लक्ष्मी ने खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लक्ष्मी की मौत के बाद परिजनों ने थाना पाली मुकीमपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की थाना दादों पुलिस की बर्बरता और उत्पीड़न के कारण ही लक्ष्मी ने यह कदम उठाया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पाली मुकीमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जाँच में जुटी है । पाली पुलिस का कहना है कि दादों पुलिस ने हमें कोई सूचना नहीं दी थी ।मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों को न्याय की उम्मीद

परिवार के लोग लक्ष्मी की आत्महत्या के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या दोषियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top