• Home
  • बिहार
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली AIIMS में भर्ती
Image

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली AIIMS में भर्ती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 3 अप्रैल: 2025:बिहार ,

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रात अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई।

लालू प्रसाद यादव की पीठ और हाथ पर भी घाव हो गए हैं। हालांकि, यह चोटें कैसे लगीं, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है और उनका इलाज जारी है।

लालू यादव लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें किडनी, हार्ट और डायबिटीज जैसी बीमारियों के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इस बार उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे क्या कारण है, इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर जरूरी जांच कर रहे हैं।

परिवार के सदस्यों और राजद नेताओं की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई है।

Releated Posts

सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया बड़ा फेरबदल, कई की बढ़ी तो कई की घटी सुरक्षा

पटना।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 18…

ByByHindustan Mirror News Jan 28, 2026

उधार में समोसा नहीं दिया तो चली गोलियां, दुकानदार–ग्राहक के बीच हिंसक झड़प; 6 घायल, 16 गिरफ्तार

रोहतास (बिहार):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां…

ByByHindustan Mirror News Dec 29, 2025

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अलीगढ़ दौरा निरस्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 18 दिसम्बर 2025 । बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान का 19…

ByByHindustan Mirror News Dec 18, 2025

कौन हैं नितिन नबीन ? जिन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा भारतीय जनता पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Dec 14, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top