• Home
  • मैनपुरी
  • मैनपुरी: चिकित्सक बनकर महिला से की 18 हजार की साइबर ठगी, थाने में तहरीर
Image

मैनपुरी: चिकित्सक बनकर महिला से की 18 हजार की साइबर ठगी, थाने में तहरीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 6 अप्रैल : 2025:मैनपुरी,

मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के किरथुआ गांव की एक महिला से साइबर ठगों ने 18 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को चिकित्सक बताया और महिला को भरोसे में ले लिया। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके पिता ने पैसे ट्रांसफर किए हैं, जिन्हें वह अपने खाते में डालना चाहता है। इस लालच में महिला ने आरोपी द्वारा बताए गए लिंक पर जानकारी साझा कर दी। इसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से 18 हजार रुपये उड़ गए।

घटना के बाद महिला ने करहल थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर दी है।

Releated Posts

मैनपुरी: मंदिर में पूजा कर रही छात्रा पर एकतरफा प्रेमी का जानलेवा हमला, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 26 जुलाई 2025 मैनपुरी, लखनऊ। जिले के मोहल्ला बजरिया स्थित एक शिव मंदिर में बुधवार…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2025

मैनपुरी: खेलते समय बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय मासूम, गर्दन कटने से हुई दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 मैनपुरी: मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

मैनपुरी: महंत सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि को लेकर भिड़े दो पक्ष, आश्रम सील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 मैनपुरी: मैनपुरी के किशनी कस्बे के जटपुरा चौराहे स्थित रामजानकी…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट: स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों को किया गया एक्टिव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 मैनपुरी: कोरोना के नए वैरिएंट के मामलों को देखते हुए…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top