• Home
  • अलीगढ
  • 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का जिले में शुभारंभ
Image

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का जिले में शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 02 नवंबर 2025: जिले में बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत विशेष 100 दिवसीय कार्यक्रम का पहला चरण मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार के निर्देशन में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह ने प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई।

अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना, समुदाय में जनजागरूकता बढ़ाना और बच्चों के अधिकारों को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में बाल विवाह के सामाजिक, कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि समय से पहले विवाह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

अभियान को सफल बनाने के लिए बाल संरक्षण इकाई, हब फ़ॉर वूमेन इम्पावरमेंट, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन और एएचटीयू की टीमें संयुक्त रूप से उपस्थित रहीं। सभी संगठनों ने बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक संकल्प व्यक्त किया और आगामी 100 दिनों में अधिक प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।

Releated Posts

हनुमान जयंती पर अलीगढ़ में दो दिन रहेगा रुट डायवर्ट, सम्हल कर निकालें

अलीगढ़, शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

PAN कार्ड के नए नियम लागू: बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली। 1 अप्रैल से PAN कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 1-4-2026

एएमयू प्रोफेसर ने एसवीएसयू, मेरठ में आमंत्रित व्याख्यान दिया अलीगढ़, 1 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. शहरोज आलम रिजवी ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय (एसवीएसयू), मेरठ में स्वामी विवेकानंद रिसर्च चेयर द्वारा आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित व्याख्यान दिया। प्रो. रिजवी ने शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद किया तथा केंद्र की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने संग्रहालय और पुस्तकालय का भी दौरा किया, संस्थान द्वारा ज्ञान संसाधनों और नवाचार पर दिए जा रहे विशेष ध्यान की सराहना की तथा शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ करने के लिए सुझाव दिए। “उत्तरदायी उपभोग और उत्पादनः एक सतत भविष्य का निर्माण” विषय पर अपने व्याख्यान में प्रो. रिजवी ने जिम्मेदार और जागरूक समाज के निर्माण में उच्च शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने उभरती वैश्विक आर्थिक प्रवृत्तियों और उनके भारत पर प्रभावों का विश्लेषण किया तथा सतत विकास के लिए नीतिगत दृष्टिकोण और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोध से संबंधित समकालीन मुद्दों पर भी विचार व्यक्त किए, जिसमें शोध पद्धति की कठोरता और अकादमिक लेखन के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की व्यापक अवधारणा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की परिवर्तनकारी भूमिका पर भी चर्चा की। इस सत्र में एसवीएसयू के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, रिसर्च चैयर की संयोजक प्रो. मोनिका मेहरोत्रा कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. सुधीर त्यागी, प्रो. मोनिका मेहरोत्रा तथा अन्य संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे। ——————- आरसीए, द्वारा छात्रों की मानसिक सुदृढ़ता बढ़ाने पर कार्यक्रम का आयांजन अलीगढ़, 1 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए “दबाव से प्रदर्शन तकः तनाव को एक उपकरण के रूप में उपयोग” विषय पर एक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सत्र डॉ. फिरदोस जहां, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रोजेक्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जे.एन. मेडिकल कॉलेज, तथा डॉ. समरीन हसन खान, स्टूडेंट काउंसलर, सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड करियर प्लानिंग, वीमेंस कॉलेज, एएमयू द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने तनाव प्रबंधन, भावनात्मक सुदृढ़ता विकसित करने तथा बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। कार्यक्रम में इंटरएक्टिव गतिविधियाँ, तनाव आकलन अभ्यास और सरल कोपिंग टेक्निक्स शामिल थीं, जिससे छात्रों को शैक्षणिक दबाव को बेहतर ढंग से समझने और प्रबंधित करने में सहायता मिली। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. फिरोज अहमद ने दीर्घकालिक शैक्षणिक सफलता के लिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया और छात्रों को तनाव को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने तथा निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस सत्र में सहायक निदेशक डॉ. रबाब खान और संकाय सदस्य डॉ. हिबा इस्लाही भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ। ——————— जेएन मेडीकल कालिज के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में अमेरिका की डा. तजीन बेग का विशेषज्ञ व्याख्यान अलीगढ़,…

ByByHindustan Mirror News Apr 1, 2026

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, रिचार्ज के बाद भी नहीं आ रही बिजली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीअलीगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था, जो उपभोक्ताओं की सुविधा…

ByByHindustan Mirror News Apr 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top