• Home
  • Delhi
  • यूपी की मतदाता सूची से 18.71% नाम कटे, अब 12.55 करोड़ मतदाता
Image

यूपी की मतदाता सूची से 18.71% नाम कटे, अब 12.55 करोड़ मतदाता


विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य की मतदाता सूची से 2.89 करोड़ मतदाताओं (18.71%) के नाम काट दिए गए हैं। पहले प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे, जो अब घटकर 12.55 करोड़ रह गए हैं। मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मसौदा मतदाता सूची जारी की।


91.75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी

सीईओ नवदीप रिणवा के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल 12.55 करोड़ मतदाताओं में से 91.75 प्रतिशत की मैपिंग पूरी कर ली गई है। जिन 1.04 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 6 फरवरी 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।


लखनऊ में सबसे ज्यादा, महोबा में सबसे कम नाम कटे

मतदाता सूची से नाम कटने के मामले में लखनऊ जिला सबसे ऊपर रहा है, जहां 12 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। इसके बाद प्रयागराज, कानपुर नगर, गाजियाबाद और बरेली का स्थान है। वहीं महोबा जिले में सबसे कम 85,354 नाम काटे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतक मतदाताओं, स्थायी रूप से स्थानांतरित लोगों, अनुपस्थित मतदाताओं और एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण जैसे कारणों से नाम हटाए गए।


ऑनलाइन ऐसे देखें अपना नाम

सीईओ ने बताया कि मतदाता https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर ड्राफ्ट सूची में अपना नाम देख सकते हैं। ‘देखें अपना नाम’ विकल्प पर क्लिक कर EPIC नंबर या अन्य विवरण भरकर बूथ संख्या और नाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मोबाइल नंबर लिंक होने पर OTP के जरिए भी सत्यापन संभव है।

सीईओ रिणवा ने स्पष्ट किया कि एसआईआर के बाद फिलहाल नई मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश हैं। नए वोटर कार्ड जारी करने का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद लिया जाएगा। जिन मतदाताओं ने नई तस्वीर उपलब्ध कराई है, उनकी सूची में नवीनतम फोटो अपडेट की जाएगी।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

यूपी में तीसरे डिप्टी सीएम की चर्चा तेज, 2027 से पहले बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top