• Home
  • Uncategorized
  • अलीगढ़ में गठित होंगी 21 नई पैक्स, 50 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
Image

अलीगढ़ में गठित होंगी 21 नई पैक्स, 50 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 23 जुलाई 2025: किसानों को सहकारी सुविधाओं से जोड़कर उनकी समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से तेजी से कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ जिले में 21 नई प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के गठन का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को खाद, बीज, उर्वरक और भंडारण जैसी सुविधाएं सुलभ कराना है।

अभी जिले में कुल 117 पैक्स संचालित हैं, जिनके जरिए किसानों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नई समितियों के गठन से लगभग 50 हजार किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। प्रशासन ने सात गांवों का चयन कर उनकी समितियों का पंजीकरण भी पूरा कर लिया है। इनमें काका बेगपुर, वीरपुरा, घाघोली, सिंहपुर हिम्मतपुर, शहरी मदनगढ़ी, गांधी और ग्वालरा गांव शामिल हैं। शेष 14 गांवों का चयन जल्द किया जाएगा।

प्रत्येक समिति के लिए पंचायत स्तर पर भूमि का चयन कर गोदाम निर्माण कराया जाएगा। इन समितियों को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे डिजिटल सेवाएं भी किसानों को मिल सकेंगी।

खरीफ सीजन (1 अप्रैल से 30 सितंबर) के दौरान उर्वरक वितरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 12450 एमटी उर्वरक वितरित हुआ था, जबकि इस बार अब तक 22745 एमटी का वितरण हो चुका है। इसमें 15375 टन यूरिया, 4405 टन डीएपी और 2785 टन एनपीके शामिल हैं।

सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत अगले पांच वर्षों में देशभर में बड़ी संख्या में पैक्स खोली जाएंगी, जिसमें अलीगढ़ जिले का यह पहला चरण है। समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर खाद-बीज और बाजार मूल्य पर अनाज की खरीद जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top