• Home
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश में 6 जनपदों को मिले नए सीएमओ, स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की लहर
Image

उत्तर प्रदेश में 6 जनपदों को मिले नए सीएमओ, स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की लहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 अप्रैल: 2025:लखनऊ
उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 6 जनपदों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती की है। चिकित्सा अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें उनके नए कार्यस्थल पर योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए सीएमओ की नियुक्तियां निम्नानुसार की गई हैं:

  • डॉ. राजेश झा को गोरखपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। वह पूर्व में देवरिया में सीएमओ थे।
  • डॉ. संजय कुमार शैवाल को अंबेडकरनगर का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ में प्रशिक्षण निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
  • डॉ. अनुपम प्रकाश भाष्कर को कुशीनगर का सीएमओ बनाया गया है। वह करावल जिले के संयुक्त चिकित्सालय में वरिष्ठ परासेवक थे।
  • डॉ. संजीव वर्मन को बलिया का सीएमओ बनाया गया है, जो पूर्व में आगरा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे।
  • डॉ. भारत भूषण को सुल्तानपुर भेजा गया है, जो मुरादाबाद में कार्यरत थे।
  • डॉ. अनिल कुमार गुप्ता को देवरिया का सीएमओ बनाया गया है। वह पूर्व में लखीमपुर खीरी में कार्यरत थे।

शासन ने निर्देशित किया है कि सभी चिकित्साधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को कार्यभार प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें।

Releated Posts

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top