• Home
  • Uncategorized
  • ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी
Image

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की तैयारी 4 से 5 हफ्तों को ध्यान में रखकर की गई थी। हालांकि अमेरिका तय समयसीमा से आगे बढ़ चुका है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन को और लंबा चलाया जा सकता है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के पास इस अभियान को जारी रखने की पूरी क्षमता है।

मिशन के तीन मुख्य लक्ष्य

ट्रंप ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के उद्देश्यों को साफ करते हुए कहा कि पहला लक्ष्य ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह खत्म करना है। दूसरा, उसकी नौसेना को तबाह करना और तीसरा, ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम उसके परमाणु हथियारों की योजना की सुरक्षा के लिए था, जो मध्य-पूर्व और अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।

‘ईरान आतंक फैलाने वाला देश’

अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरान को दुनिया में आतंक फैलाने वाला देश बताया। उन्होंने कहा कि ईरान मध्य-पूर्व में कई आतंकी संगठनों को हथियार, धन और निर्देश देता रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका की चेतावनियों को नजरअंदाज किया और अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने से इनकार कर दिया था।

10 युद्धपोत तबाह, सैनिकों को श्रद्धांजलि

ट्रंप ने दावा किया कि अब तक ईरान के 10 युद्धपोत नष्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने अपने पुराने फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी को भी मार गिराया था। इस अभियान के दौरान मारे गए चार अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानी मिशन को और मजबूती देगी।

व्हाइट हाउस में बॉलरूम का जिक्र

व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में दिए गए भाषण के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों का आभार जताया। साथ ही वेस्ट विंग में बनने वाले नए बॉलरूम का जिक्र करते हुए कहा कि यह सुंदर इमारत होगी और इसकी लागत करीब 400 मिलियन डॉलर या उससे कम रहने की उम्मीद है।

#DonaldTrump #IranConflict #OperationEpicFury #USMilitary #MiddleEastCrisis

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *