• Home
  • Uncategorized
  • यूपी: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 60 फीसदी पदों पर होंगे पिछड़े
Image

यूपी: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 60 फीसदी पदों पर होंगे पिछड़े

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 21 जून 2025

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में सामाजिक न्याय और समावेशिता को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही नई जिला व शहर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। अनुमान है कि जून माह के अंत अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में सभी 133 जिला व शहर कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएंगी।

इस बार की कार्यकारिणी में जातिगत संतुलन स्पष्ट रूप से नजर आएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लगभग 60 प्रतिशत पदाधिकारी दलित और पिछड़े वर्ग से होंगे, जबकि महिलाओं की भागीदारी 20 प्रतिशत तक सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बीते छह दिनों तक चले संगठन सृजन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जिलेवार समीक्षा कर फीडबैक लिया। इस दौरान जिला व शहर स्तर पर गठित की गई कार्यकारिणियों की समीक्षा कर वार रूम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक संशोधन भी कराए गए।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि जहां नियमों को दरकिनार कर कार्यकारिणी गठित की गई है, वहां तुरंत सुधार किया जाए। साथ ही, संबंधित जिला व शहर अध्यक्षों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि संगठनात्मक निर्देशों की अवहेलना न की जाए।

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हर कार्यकारिणी की जातिगत संरचना की समीक्षा स्वयं करेंगे। यदि कहीं मनमानी की गई पाई जाती है, तो संबंधित पदाधिकारियों पर कार्यवाही भी संभव है।

फिलहाल प्रदेश कांग्रेस ने संशोधित कार्यकारिणियों की सूची को अंतिम स्वीकृति के लिए दिल्ली हाईकमान को भेज दिया है

Releated Posts

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के छात्र कृष गुप्ता ने नीट 2025 में रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (बैच 2023-24) के मेधावी छात्र कृष गुप्ता ने NEET 2025…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top