• Home
  • Uncategorized
  • रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के छात्र कृष गुप्ता ने नीट 2025 में रचा इतिहास
Image

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के छात्र कृष गुप्ता ने नीट 2025 में रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (बैच 2023-24) के मेधावी छात्र कृष गुप्ता ने NEET 2025 परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कृष ने 587 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 2599 (जनरल रैंक 1406) और 99.9 पर्सेंटाइल हासिल की। उनकी इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप उन्हें AIIMS जम्मू में MBBS कोर्स में प्रवेश मिला है।

विद्यालय परिवार ने कृष और उनके पिता का विद्यालय परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रबंधक श्री विनोद सिंघल, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती मेघा सिंघल, प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू राठी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती सीमा शर्मा तथा श्रीमती दीप्ति भारद्वाज सहित सभी शिक्षकों ने कृष का अभिनंदन किया। विद्यालय बैंड की धुन पर भव्य स्वागत के दौरान कृष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या अंजू राठी ने कहा कि कृष की मेहनत और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। कृष ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा — “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं।

कृष गुप्ता की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि संपूर्ण रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के लिए गर्व का क्षण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *