• Home
  • कानपुर
  • कानपुर : 30 मई को कानपुर में मोदी की रैली, तैयारियों की समीक्षा में जुटे सीएम योगी
Image

कानपुर : 30 मई को कानपुर में मोदी की रैली, तैयारियों की समीक्षा में जुटे सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 28 मई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर के दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे उत्तर प्रदेश की बड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को खुद जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। सीएम ने पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, यूरिनल की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा के लिहाज से इमरजेंसी प्लान पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सड़कें साफ रखने, झाड़ियां हटवाने और विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बिजली उत्पादन को मिलेगा बूस्ट

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान उत्तर प्रदेश की विद्युत आपूर्ति को मजबूती देने वाली तीन बड़ी थर्मल पावर परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें शामिल हैं:

  • खुर्जा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (1320 मेगावाट), बुलंदशहर – टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित
  • ओबरा थर्मल पावर स्टेशन (1660 मेगावाट), सोनभद्र – उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अंतर्गत
  • जवाहरपुर थर्मल पावर स्टेशन (1320 मेगावाट), एटा – जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संचालित

मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं को यूपी के लिए ऊर्जा क्षेत्र में “मील का पत्थर” बताया और कहा कि इससे औद्योगिक और घरेलू दोनों ही स्तरों पर बिजली की जरूरतें पूरी होंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न वर्गों के लिए मेट्रो में मुफ्त यात्रा के विशेष इवेंट आयोजित करें, जिससे जनता में मेट्रो के प्रति भरोसा और रुचि बढ़े। इसके तहत श्रमिकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और मेधावी छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनसभा की सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने एंटी-ड्रोन तकनीक, फायर सेफ्टी, इलेक्ट्रिक सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपीजी, एनएसजी और आईबी के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा को अभेद्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे 30 मई को तिरंगा यात्रा निकालें, जो जनसभा स्थल तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण होनी चाहिए, जिससे राष्ट्रीयता का भाव और अधिक मजबूत हो सके।

Releated Posts

पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया चूड़ियों का चूरा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जिला अस्पताल में चल रहा…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

तीन रॉटविलर कुत्तों का महिला पर जानलेवा हमला, 30 जगह नोचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : डिलीवरी बॉय और बच्चों की बहादुरी से बची 55 वर्षीय महिला की जान कानपुर।…

ByByHindustan Mirror News Jun 21, 2026

बाल्टी छूने पर दलित किशोर को मुर्गा बनाकर पीटा, जूते में पिलाया पानी, चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top