• Home
  • कानपुर
  • लाजपत राय अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट से आग
Image

लाजपत राय अस्पताल की इमरजेंसी में शॉर्ट सर्किट से आग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025

कानपुर। लाला लाजपत राय चिकित्सालय (हैलीट) की इमरजेंसी यूनिट में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे इमरजेंसी के रेड ज़ोन में स्थित बेड नंबर 12 के ऊपर लगे वॉल फैन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते फैन से धुआं निकलने लगा और लपटें उठीं।

इस दौरान मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए फौरन आग पर काबू पा लिया। अस्पताल के फायर उपकरणों का उपयोग कर समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

एहतियातन रेड जोन में भर्ती मरीजों को तुरंत अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घटना में किसी मरीज या कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है, और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है। शॉर्ट सर्किट की वजह से वॉल फैन जल गया है।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने खाया चूड़ियों का चूरा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फोन पर हुई कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम, जिला अस्पताल में चल रहा…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

तीन रॉटविलर कुत्तों का महिला पर जानलेवा हमला, 30 जगह नोचा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : डिलीवरी बॉय और बच्चों की बहादुरी से बची 55 वर्षीय महिला की जान कानपुर।…

ByByHindustan Mirror News Jun 21, 2026

बाल्टी छूने पर दलित किशोर को मुर्गा बनाकर पीटा, जूते में पिलाया पानी, चार पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी…

ByByHindustan Mirror News May 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *