• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़:डीएम की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगता समिति की बैठक संपन्न
Image

अलीगढ़:डीएम की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगता समिति की बैठक संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 29 मई 2025 जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति, डीएनटी, जिला अनुश्रवण समिति एवं स्थानीय स्तर समिति की बैठक में यूडीआईडी पोर्टल की समीक्षा प्रमुख एजेंडा रहा। बैठक में जिलाधिकारी ने यूडीआईडी पोर्टल पर दिव्यांगजनों के पंजीकरण में प्रगति की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन सरकार की विभिन्न योजनाओं का सरलतापूर्वक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन पंजीकरण से वंचित न रहे।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार ने जानकारी दी कि यूडीआईडी कार्ड के 4997 आवेदन फिलहाल लंबित हैं। वहीं, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना के अंतर्गत ब्लॉकवार कुल 262 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ब्लॉक अकराबाद में केवल 08 आवेदन मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शिविरों के आयोजन और संबंधित बीडीओ की जिम्मेदारी तय करने को कहा।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में वर्तमान में निम्नलिखित श्रेणियों के दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे हैं:

शारीरिक दिव्यांग – 16637, आंखों से दिव्यांग – 571, मानसिक दिव्यांग – 417, सेरेब्रल पाल्सी – 320, मूकबधिर – 614, कुष्ठावस्था दिव्यांग – 40,

डीएम ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को जिले में दिव्यांगजनों की पूरी संख्या तथा उनकी जरूरतों के अनुसार उपकरणों का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, आरएम रोडवेज को दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बसों को निर्धारित प्लेटफॉर्म पर ही रोकने और आरक्षित सीटों पर यात्रा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

बीएसए को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता अधिकार अधिनियम के तहत 21 प्रकार की दिव्यांगता चिन्हित हैं, लेकिन फिलहाल केवल 7-8 प्रकार के दिव्यांग ही योजनाओं का लाभ ले पा रहे हैं। उन्होंने सभी श्रेणियों के दिव्यांगों को पंजीकृत कर लाभ देने के निर्देश दिए।

बैठक में शामिल दिव्यांग सदस्य शालिनी शर्मा, मूकबधिर ताहिरा गौतम और प्राग नारायण मूकबधिर विद्यालय के प्रतिनिधियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण और अन्य समस्याओं को बैठक में उठाया। इस पर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top