• Home
  • पंजाब
  • पंजाब: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: चार की मौत, 27 घायल; ठेकेदार फरार
Image

पंजाब: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: चार की मौत, 27 घायल; ठेकेदार फरार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 30 मई 2025

सिरसा/मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर जिले के लंबी हलके के गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला में वीरवार देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 27 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है।

यह धमाका रात करीब साढ़े बारह बजे फैक्ट्री की उस यूनिट में हुआ, जहां पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की दो मंजिलें देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गईं। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

यूपी का ठेकेदार राज कुमार हादसे के बाद से फरार

फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अधीन चल रहा था। घटना के बाद से वह फरार है। घटनास्थल पर कार्सेर कंपनी के बक्सों में भरे पटाखे पाए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा नंबर की एक लोडिंग गाड़ी (छोटा हाथी) भी बरामद हुई है, जो कार्टन और खाली बक्सों से भरी हुई थी।

फैक्ट्री की पैकिंग यूनिट में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के मुताबिक, यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी कार्यरत थे। इनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। कई कर्मचारी अपने परिवारों के साथ फैक्ट्री परिसर में ही रह रहे थे।

कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह घटना के समय फैक्ट्री के सामने खुले में सो रहे थे। धमाके की आवाज से उनकी नींद टूटी और जब तक कुछ समझ पाते, पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी, एसपी (डी) मनमीत सिंह, डीएसपी जसपाल सिंह और थाना किल्लियांवाली की प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत कौर मौके पर पहुंचे। राहत कार्य में डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस फोर्स के सदस्य भी सक्रिय हैं। हाइड्रो मशीनों की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक तीन शव मलबे से निकाले जा चुके हैं।

स्थानीय निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि फैक्ट्री तरसेम सिंह नामक व्यक्ति की है, और यह लाइसेंसी फैक्ट्री बताई जा रही है। प्रशासन ने बताया कि हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

नवजोत कौर सिद्धू का सस्पेंशन के बाद हमला तेज, 2027 में सरकार बनाने का ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अमृतसर: कांग्रेस से सस्पेंड होने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी और पंजाब की…

ByByHindustan Mirror News Dec 9, 2025

‘शादीशुदा होने के बावजूद बार-बार बनाए शारीरिक संबंध: मशहूर पर रेप केस दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों से घिर गई है। प्रसिद्ध पंजाबी गायक हसन…

ByByHindustan Mirror News Nov 30, 2025

मोगा में दिहाड़ी मजदूर को 35 करोड़ के टैक्स का नोटिस, आधार कार्ड से हुई धोखाधड़ी का शक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पंजाब के मोगा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन…

ByByHindustan Mirror News Nov 16, 2025

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 एजेंट गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लुधियाना में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश…

ByByHindustan Mirror News Nov 13, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top