• Home
  • Delhi
  • चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर
Image

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने के निर्देश

नई दिल्ली। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी के राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की करीब चार घंटे बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और सक्रिय बनाने तथा विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। नई संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद प्रभारियों और सह-प्रभारियों की यह पहली बैठक थी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पदाधिकारियों को अपने-अपने राज्यों का नियमित दौरा करने और सांसदों, विधायकों तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संगठन और सरकार के बीच किसी स्तर पर मतभेद या समन्वय की कमी होने पर उसे बातचीत के जरिये दूर करने को कहा गया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि प्रदेशों की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी संगठन के हितों को प्राथमिकता देते हुए सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में बूथ स्तर तक लगातार बैठकें करने और संगठन की गतिविधियों का फीडबैक शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने के लिए सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा महिला मोर्चा और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क अभियान को लगातार आगे बढ़ाने की बात कही गई।

चुनावी राज्यों में प्रभारियों और सह-प्रभारियों को अधिक सक्रिय रहने तथा नियमित दौरे करने को कहा गया है। पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी भी नेतृत्व को देने के निर्देश हैं।

दरअसल, भाजपा ने 24 सितंबर को सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा की थी। इनमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी मिली है। राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ तथा सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। विनय सहस्रबुद्धे दिल्ली के प्रभारी होंगे।

#BJP #NitinNabin #PoliticalNews #BJPOrganization #IndiaPolitics

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *