• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: चिलकोरा में बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विद्युत केंद्र का घेराव
Image

अलीगढ़: चिलकोरा में बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विद्युत केंद्र का घेराव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिलकोरा में बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली घर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (रुहेलखंड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुनिल चौधरी और जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर बिजली केंद्र पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए, लेकिन पिछले कई दिनों से बिजली पूरी तरह बाधित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले की गई शिकायतों के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई, बल्कि एआरडीओ के आदेश पर पूरी लाइन ही काट दी गई।

ग्रामीणों ने बिजली बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर थाना क्वार्सी पुलिस, यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव जितेश चौधरी और अन्य पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान यूनियन अध्यक्ष रुनिल चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो यूनियन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top