• Home
  • Uncategorized
  • ITI में दाखिले का आखिरी मौका, scvtup.in पर करें आवेदन
Image

ITI में दाखिले का आखिरी मौका, scvtup.in पर करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अहम खबर है। ITI एडमिशन 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 5 जून 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in/scvt2025 पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन के साथ शुल्क भुगतान अनिवार्य

आवेदन करते समय शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। बिना शुल्क के सबमिट किए गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  • जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: ₹250
  • एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क: ₹150
    शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

छात्र स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in/scvt2025 पर जाएं।
  2. होम पेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें।
  3. पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर “अपूर्ण आवेदन पत्र को पूर्ण करें” लिंक पर जाकर फॉर्म भरें।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  5. अंत में भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें और सुरक्षित रखें।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं या 10वीं पास की होनी चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 31 जुलाई 2011 से पहले का होना चाहिए।
  • आयु में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

महत्वपूर्ण सूचना: आज की तिथि के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी, ऐसे में उम्मीदवार समय रहते फॉर्म भरना सुनिश्चित करें।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *