• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में बकरीद के लिए बनाए गए 60 से अधिक स्थान, नगर निगम ने की विशेष तैयारी
Image

अलीगढ़ में बकरीद के लिए बनाए गए 60 से अधिक स्थान, नगर निगम ने की विशेष तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। बकरीद पर कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए अलीगढ़ शहर में 60 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। नगर निगम द्वारा मुस्लिम बहुल इलाकों और प्रमुख चौराहों पर ये स्थल बनाए गए हैं, जहाँ विशेष तौर पर कुर्बानी के बाद सफाई और अवशेष निस्तारण की व्यवस्था की गई है।

प्रमुख स्थानों में शामिल हैं:
दिलशाद कॉलोनी, खजूरी चौराहा, दुबयाना, रेलवे रोड, मडराक बाइपास, जमालपुर पुलिया, बन्नादेवी, मेडिकल रोड, भुजपुरी बाइपास, समद रोड, जमालपुर की मस्जिदें, टप्पल, हरदुआगंज, एटा चुंगी, रसलगंज, अमीर निशां, शाहजमाल पुल, आदि।

सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं:
इन स्थलों पर नगर निगम की ओर से डस्टबिन, सफाई कर्मचारी, फॉगिंग मशीन, और टैंकर तैनात किए गए हैं। सफाई की निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, कई स्थानों पर ब्लीचिंग और चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है।

विशेष पुलिस व्यवस्था:
अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। अलीगढ़ पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स तैयार रखी गई है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *