• Home
  • मैनपुरी
  • मैनपुरी: खेलते समय बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय मासूम, गर्दन कटने से हुई दर्दनाक मौत
Image

मैनपुरी: खेलते समय बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय मासूम, गर्दन कटने से हुई दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025

मैनपुरी: मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर झाला में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। ननिहाल आए 5 वर्षीय मासूम अंश की खेलते समय बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। हादसे के वक्त अंश गांव में निकली बारात देखने गया था और खेलते हुए अचानक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा।

मूल रूप से एटा जिले के नगला हुलासी गांव निवासी अवध पाल यादव का परिवार एक माह से मैनपुरी के अकबरपुर झाला में रह रहा था। शुक्रवार रात अंश अन्य बच्चों के साथ गांव में निकली बारात देखने गया था। इसी दौरान बोरवेल के पास रखे गद्दे पर खेलते समय वह करीब 10 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।

हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने बोरवेल में उतरकर अंश को बाहर निकाला और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद अंश को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बोरवेल में गिरने से अंश का एक हाथ टूट गया और किसी धारदार चीज से गर्दन कटने की वजह से वह खून से लथपथ हो गया था।

अंश की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मां पूजा देवी बदहवास हो गईं। उन्होंने बेटे के शव को सीने से लगा लिया और देर तक छोड़ने को तैयार नहीं हुईं। रोते-रोते अंततः वह बेहोश हो गईं। वहीं, पिता अवध पाल यादव और बड़ा भाई चीकू भी सदमे में हैं। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Releated Posts

मैनपुरी: मंदिर में पूजा कर रही छात्रा पर एकतरफा प्रेमी का जानलेवा हमला, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 26 जुलाई 2025 मैनपुरी, लखनऊ। जिले के मोहल्ला बजरिया स्थित एक शिव मंदिर में बुधवार…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2025

मैनपुरी: महंत सुरेंद्र दास की अंत्येष्टि को लेकर भिड़े दो पक्ष, आश्रम सील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 मैनपुरी: मैनपुरी के किशनी कस्बे के जटपुरा चौराहे स्थित रामजानकी…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट: स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों को किया गया एक्टिव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 मैनपुरी: कोरोना के नए वैरिएंट के मामलों को देखते हुए…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

मैनपुरी: बेटी की शादी से पहले, मां की सीने में मारी गोली, आरोपी देवरानी का भाई गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ सोमवार 2 जून 2025 मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के जखौआ…

ByByHindustan Mirror News Jun 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top