• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: कुंवर नगर में अव्यवस्थाओं से नाराज़गी, पार्षद का घर घेरा
Image

अलीगढ़: कुंवर नगर में अव्यवस्थाओं से नाराज़गी, पार्षद का घर घेरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। कुंवर नगर वार्ड-62 में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ नागरिकों ने शनिवार को वार्ड पार्षद छोटेलाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वार्ड-62, जो कि एटा चुंगी और नौरंगाबाद क्षेत्र से सटा हुआ है, जोन-2 में आता है। इस जोन की सफाई व्यवस्था सुमन संस नामक संस्था के पास है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि संस्था के कर्मचारी क्षेत्र में सफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वार्ड में करीब 30 से 40 हजार की आबादी है, लेकिन नगर निगम सफाई, जल निकासी और अन्य मूलभूत सेवाएं देने में विफल रहा है। एक दिन पहले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने खुद क्षेत्र का निरीक्षण कर नालों की सफाई और अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण का निर्देश दिया था, लेकिन लोगों का कहना है कि कोई भी सुधार जमीन पर नहीं दिख रहा।

शनिवार को कुंवर नगर, पीली कोठी, नगला माली, विकास नगर और जसवा कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों के लोग पार्षद के घर पहुंचे। लोग मोबाइल में गंदगी और अव्यवस्था की तस्वीरें दिखाकर अपनी नाराजगी जताने लगे। उनका कहना था कि नगर निगम की योजनाओं का लाभ उन्हें कब मिलेगा।

प्रदर्शन में अजय सैनी, आकाश सैनी, पिंटू सैनी, राजेंद्र सिंह, कृष्णा, मुनेन्द्र, जीतू, कैलाश, गौरव, रामकुमार, दीपक, सर्वेश कुमारी, नीरज कश्यप, शालिनी सिंह और श्यामवीर सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अमृत सरोवर 2.0 से शहर की तीन पोखरों को मिलेगी नई पहचान-नगर निगम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 02 फरवरी 2026 ,नगर निगम अलीगढ़ द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top