• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में आज जारी होगा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम
Image

लखनऊ में आज जारी होगा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 17 जून 2025

लखनऊ: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम आज, मंगलवार 17 जून 2025 को दोपहर 1 बजे राजधानी लखनऊ में घोषित किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा परिणाम जारी किया जाएगा।

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने 1 जून 2025 को प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में इस परीक्षा का आयोजन किया था। कुल 3,44,546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,96,700 महिलाएं और 1,47,846 पुरुष शामिल थे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि शुचिता और पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन पूरा कर परिणाम तैयार किया गया है। परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश के बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों को इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top