• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में चोरी या पिकनिक? चोरो ने पकाई मैगी, एसी चलाया और खाकर आराम से की चोरी!
Image

लखनऊ में चोरी या पिकनिक? चोरो ने पकाई मैगी, एसी चलाया और खाकर आराम से की चोरी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: बुधवार 18 जून 2025

लखनऊ के इंदिरा नगर सी-ब्लॉक में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर हुई चोरी की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। चोरों ने न सिर्फ चोरी की, बल्कि उससे पहले घर में जमकर ‘अय्याशी’ भी की। यह अनोखा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने चोरी करने से पहले मैगी बनाकर खाई, एसी चला कर आराम किया और फिर घर का कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, यह घटना मकान नंबर 499, सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी भूपाल सिंह बसेरा के घर हुई। 8 जून को भूपाल सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनके फौजी बेटे आलोक बसेरा ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली बुला लिया।

भूपाल अपनी पत्नी नीरू बसेरा के साथ दिल्ली चले गए और घर की देखरेख का जिम्मा पड़ोसी दीपा बिष्ट को सौंपा था।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top