• Home
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक,भारी बारिश का अलर्ट, मौसम हुआ सुहाना
Image

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक,भारी बारिश का अलर्ट, मौसम हुआ सुहाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के साथ मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 19 जून (आज) से बारिश का सिलसिला और तेज होने की भविष्यवाणी की है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 24 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसमें तेज हवाएं, मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

आज से दोनों संभागों में झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। आज पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। खासकर पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में भारी बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

पश्चिमी यूपी में भी बारिश का दौर
पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हापुड़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज और इटावा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

20-22 जून तक भारी बारिश का दौर
मौसम विभाग ने 20 से 22 जून तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके बाद भी 24 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास बने निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है, जो बारिश को और तेज कर सकता है। 30 जून तक मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा।

बिजली गिरने की घटनाओं पर सावधानी जरूरी
मानसून की शुरुआत के साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और पानी में रहने से बचने को कहा गया है।

राहत के साथ चुनौतियां
मानसून की बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात बाधित होने की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन को अलर्ट रहने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top