• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 479 युवाओं को मिला रोजगार
Image

अलीगढ़ में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 479 युवाओं को मिला रोजगार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 25 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: एबीएस इलेक्ट्रिकल्स प्रा. लि. डीडीयू-जीकेवाई सेंटर, जलालपुर अलीगढ़ परिसर में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, राजकीय आईटीआई और एबीएस इलेक्ट्रिकल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

रोजगार मेले का उद्घाटन एबीएस इलेक्ट्रिकल स्किल डीडीयू-जीकेवाई सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश चंद्र चौहान ने किया। मेले में निजी क्षेत्र की 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें कुल 588 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से 479 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अजय वर्धन आचार्य ने युवाओं को कैरियर काउंसलिंग दी, जिससे उन्हें अपने करियर की दिशा तय करने में मार्गदर्शन मिला।

रोजगार मेले का समापन क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी डॉ. पी.पी.सी. शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने मेले को सफल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

Releated Posts

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top