• Home
  • अलीगढ
  • सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Image

सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

हिन्दुस्तान मिरर | 26 जून 2025

अलीगढ़ ज़िले के थाना इगलास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय मजदूर पवन की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, वहीं कुछ दूरी पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार, पवन जटवार गांव के रहने वाले थे और बुधवार रात को निजी काम से बाइक लेकर निकले थे। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जटवार के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पवन के रूप में की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पवन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह सड़क किनारे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के भाई रमेश्वर ने बताया कि पवन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। पवन की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने पवन को मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति बताया। उनकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

थाना इगलास पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की पहचान हो सके

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *