• Home
  • अलीगढ
  • सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम
Image

सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

हिन्दुस्तान मिरर | 26 जून 2025

अलीगढ़ ज़िले के थाना इगलास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय मजदूर पवन की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला, वहीं कुछ दूरी पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार, पवन जटवार गांव के रहने वाले थे और बुधवार रात को निजी काम से बाइक लेकर निकले थे। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि जटवार के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पवन के रूप में की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पवन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह सड़क किनारे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के भाई रमेश्वर ने बताया कि पवन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। पवन की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने पवन को मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति बताया। उनकी मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

थाना इगलास पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है ताकि हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की पहचान हो सके

Releated Posts

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

सतुआ बाबा से बृजलाल तक, 52 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट,लिस्ट में कौन -कौन ?

योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती समेत मंत्री, सांसद, विधायक व पूर्व पुलिस अधिकारी सूची में; 2027 विधानसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

प्रदेश में चीनी की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

179.38 लाख कुंतल चीनी का पर्याप्त स्टॉक, जिलाधिकारियों को गोदामों के भौतिक सत्यापन के निर्देश; जमाखोरी करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *