• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: फर्जी नोट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गजेन्द्र यादव समेत तीन गिरफ्तार
Image

लखनऊ: फर्जी नोट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गजेन्द्र यादव समेत तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शुक्रवार 27 जून 2025 लखनऊ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने फर्जी करेंसी नोटों के कारोबार से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी गजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी हापुड़ जिले के फरीद नगर से की गई है।

एटीएस के मुताबिक, गजेन्द्र के पास से ₹3 लाख 90 हज़ार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। साथ ही नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला कागज, प्रिंटर और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से नकली नोट छापकर विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में गजेन्द्र के साथ दो अन्य आरोपी – सिद्धार्थ झा और विजय वीर चौधरी – भी शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कागज बुलंदशहर से सप्लाई किया जा रहा था। यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और आम लोगों को असली समझकर नकली नोट थमाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था।

एटीएस द्वारा इस गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए छापेमारी और पूछताछ का सिलसिला जारी है। फिलहाल तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एटीएस का दावा है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है,

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top