• Home
  • गाजियाबाद
  • गाजियाबाद: जीडीए ने मोरटी गांव में सात हजार वर्ग गज की अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर
Image

गाजियाबाद: जीडीए ने मोरटी गांव में सात हजार वर्ग गज की अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की प्रवर्तन टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-एक के अंतर्गत आने वाले मोरटी गांव में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कॉलोनी करीब सात हजार वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही थी।

निर्माण स्थल पर विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर ने प्रवर्तन टीम का विरोध किया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और कॉलोनाइजर को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खसरा संख्या 352, 175 और 176 पर हो रहा था अवैध विकास

प्राधिकरण के मुताबिक, खसरा संख्या 352 में करीब 1,000 वर्ग मीटर, जबकि खसरा संख्या 175 व 176 में लगभग 6,000 वर्ग मीटर जमीन पर कॉलोनाइजर द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। इसमें सड़कें, प्लॉटिंग और चारदीवारी बनाई गई थी, जिन्हें बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया

जीडीए की लोगों को चेतावनी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान खरीदने से बचें। बिना प्राधिकरण की मंजूरी के बनाई गई कॉलोनियों में संपत्ति का क्रय-विक्रय न केवल कानूनन गलत है, बल्कि भविष्य में आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकता है।

आगे भी जारी रहेंगी कार्रवाई

प्राधिकरण ने संकेत दिए हैं कि शहर में चल रही अन्य अवैध कॉलोनियों पर भी जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। जीडीए ने साफ किया है कि बिना स्वीकृति के कोई भी निर्माण कार्य शहर की योजना व्यवस्था के खिलाफ है और ऐसे सभी निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।

Releated Posts

गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 24 करोड़ की सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ मसूरी क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो घंटे में ध्वस्त हुई पूरी इमारत गाजियाबाद…

ByByHindustan Mirror News Jun 3, 2026

गाजियाबाद हाउसिंग घोटाला: फर्जी वादों और बैंक-बिल्डर गठजोड़ का CBI ने किया पर्दाफाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नौवीं चार्जशीट दाखिल, घर खरीदारों और बैंकों से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप घर खरीदने…

ByByHindustan Mirror News May 20, 2026

गाजियाबाद जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 200 फोटो-वीडियो, 100 चोरी के सिम और 15 लाख का ट्रांजेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक में खूनी वारदात: छुट्टी को लेकर विवाद, गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां…

ByByHindustan Mirror News Mar 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top