• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल
Image

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना खाने के विवाद में चाकूबाजी, दो की मौत, तीन घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

खोड़ा प्रगति विहार की घटना से इलाके में सनसनी

गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के प्रगति विहार इलाके में शुक्रवार रात एक मामूली खाने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। वैष्णो ढाबे पर हुई कहासुनी पहले मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। इस घटना में सत्यम और श्रीपाल नामक दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक वैष्णो ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना खाते समय ढाबे के कर्मचारियों और युवकों के बीच किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन बात बढ़ती चली गई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

गली में पहुंचते ही चलीं चाकू

मारपीट के बाद सभी लोग ढाबे से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि मामला शांत हो गया है, लेकिन ढाबे के पास ही मौजूद गली में फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान चाकू निकाले गए और ताबड़तोड़ वार किए गए। चाकूबाजी में सत्यम और श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल का इलाज जारी है, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चार आरोपी हिरासत में, जांच जारी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिक पैसे मांगने को लेकर विवाद बढ़ा था।

एसीपी ने दी जानकारी

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक श्रीपाल बहराइच का रहने वाला था और खोड़ा में किराए के मकान में रह रहा था। वहीं सत्यम की भी चाकू मारकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि चाकू से हमला करने वाले युवकों की पहचान सूरज और राजन के रूप में हो चुकी है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *