• Home
  • अलीगढ
  • टीकाराम महाविद्यालय की प्राचार्या के विदाई समारोह का शिक्षक संघ ने किया बहिष्कार
Image

टीकाराम महाविद्यालय की प्राचार्या के विदाई समारोह का शिक्षक संघ ने किया बहिष्कार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

अलीगढ़ — श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ के शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक प्रो. शालिनी चौधरी की अध्यक्षता में आज एक आपात ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षक संघ की समस्त सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाविद्यालय की कई शिक्षिकाओं ने प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्या दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाते हुए शिक्षक विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही हैं। शिक्षिकाओं का कहना है कि प्राचार्या ने उनकी निजी वीडियो क्लिप्स विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों को बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के उपलब्ध कराईं, जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुँची है।

शिक्षक संघ का कहना है कि यह घटना न केवल शिक्षक गरिमा के खिलाफ है, बल्कि इससे महाविद्यालय की साख पर भी सवाल खड़े होते हैं। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा पूर्व में भी शिक्षिकाओं के उत्पीड़न में लिप्त रही हैं और अब सेवानिवृत्ति से ठीक पहले भी शिक्षिकाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं।

ऑनलाइन बैठक में शिक्षक संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 30 जून 2025 को होने वाले प्राचार्या के विदाई समारोह का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही संघ ने महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं से अपील की है कि वे भी इस बहिष्कार में सहभागी बनें और विदाई समारोह में उपस्थित न हों।

शिक्षक संघ ने अपने बयान में यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय शिक्षिकाओं के आत्मसम्मान एवं शिक्षक गरिमा की रक्षा हेतु लिया गया है।
वर्चुअल बैठक का संचालन शिक्षक संघ की सचिव प्रो. मंजूलता ने किया, इस बैठक में विशेष सहयोग जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर प्रियंका दिक्षित ने किया।

Releated Posts

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *