• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: साध्वी वृंदा किशोरी के भजनों पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Image

अलीगढ़: साध्वी वृंदा किशोरी के भजनों पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। श्री अखलेश्वर महादेव मंदिर में द्वितीय गणेश महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे। वृंदावन से पधारी साध्वी वृंदा किशोरी और भैया बृज किशोर ने अपने भजनों से ऐसा आध्यात्मिक माहौल बना दिया कि मंदिर परिसर ब्रजधाम का दृश्य प्रस्तुत करने लगा।

भजन संध्या की शुरुआत “मेरे घर में पधारो गजानन” गणेश वंदना से हुई। इसके बाद “करुणा भाई राधे कृपा करो”, “वृंदावन प्यारो लागे”, “मुझे ऐसी लगन लगा दे” और “राधा राधा नाम हमारा प्राणों से भी प्यारा है” जैसे भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। “काली कमली वाला मेरा यार है” भजन पर मातृशक्तियों ने जमकर नृत्य भी किया।

यह भजन संध्या भगवान बलराम के जन्मोत्सव देव छठ के अवसर पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश गौड़, सत्येंद्र प्रकाश, मुकेश सिंघल, विनोद गुप्ता, मनोज अग्रवाल, प्रवीन वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, बृजमोहन, नवीन शर्मा और सुभाष गौतम ने किया। मुख्य यजमान की भूमिका प्रदीप सिंघल ने निभाई।

श्रद्धालुओं ने इस भक्ति महोत्सव को अविस्मरणीय बताया और साध्वी वृंदा किशोरी व बृज किशोर के भजनों की सराहना की।

Releated Posts

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

तय समय पर उद्योग नहीं लगाने वाली 8 कंपनियों की जमीन रद्द, डिफेंस कॉरिडोर में नए निवेशकों को मिलेगा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :यूपीडा की सख्त कार्रवाई, अलीगढ़ नोड सबसे अधिक प्रभावित; 414.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *