• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ: में नया डीएम सर्किल रेट लागू: अब संपत्ति खरीद पर पड़ेगा ज्यादा खर्च
Image

लखनऊ: में नया डीएम सर्किल रेट लागू: अब संपत्ति खरीद पर पड़ेगा ज्यादा खर्च

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बुधवार 02 जुलाई 2025

लखनऊ। राजधानी में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। ज़मीन, मकान, दुकान, कार्यालय व गोदाम अब और महंगे हो जाएंगे, क्योंकि दस वर्षों बाद नया डीएम सर्किल रेट प्रस्तावित किया गया है, जो 1 अगस्त से लागू होगा।

प्रशासन द्वारा जारी नए रेट में कृषि भूमि पर 15%, व्यावसायिक जमीन पर 25% और बहुमंजिला भवनों पर 20% तक की वृद्धि की गई है।

दुकान-गोदाम की दरों में औसतन 20% और कुछ जगहों पर 40% की बढ़ोतरी

पहले की तुलना में इस बार दुकान, कार्यालय और गोदाम की कीमतों में औसतन 20% बढ़ोतरी की गई है। कुछ स्थानों पर यह 40% तक बढ़ाई गई है, जहां पहले इनकी दरें कम थीं।

गैर कृषि भूखंडों पर भी बढ़ेगा मूल्य

जिन भूखंडों की चौहद्दी में व्यवसायिक गतिविधि है (जैसे आसपास दुकान या गोदाम), वहां दर तय होने के बाद 20% अतिरिक्त मूल्य जोड़ा जाएगा।
यदि कोई व्यक्ति ऐसी भूमि बेचता है, तो भूमि का मूल्यांकन तय गैर कृषि दर से 50% अधिक दर पर किया जाएगा।

फलदार वृक्षों की दर यथावत

कृषि भूमि में फलदार और बिना फलदार वृक्षों की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

नए सर्किल रेट पर आपत्ति या सुझाव देने वालों के लिए प्रशासन ने 2 जुलाई से 17 जुलाई तक का समय दिया है।
समय: प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक
स्थान: सभी उप निबंधक कार्यालय, सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय
ई-मेल से भी भेज सकते हैं:
aiglko01@gmail.com, aiglko02@gmail.com
आपत्तियों का निस्तारण 27 जुलाई तक किया जाएगा।

डीएम विशाख जी ने क्या कहा?

जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि पिछले एक दशक में लखनऊ में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सड़कों, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं में सुधार को देखते हुए नए सर्किल रेट तय किए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि सुझाव या आपत्तियां खुलकर दर्ज कराएं, ताकि अंतिम दरें सभी हितधारकों के लिए संतुलित हों।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *