• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • आबकारी विभाग : 4458 करोड़ रुपये का राजस्व, 7.72 लाख लीटर अवैध शराब जब्त
Image

आबकारी विभाग : 4458 करोड़ रुपये का राजस्व, 7.72 लाख लीटर अवैध शराब जब्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 3 जुलाई 2025
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग ने जून 2025 में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। विभाग ने एक महीने में कुल 4458.22 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कुल 14,229 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 98.8 प्रतिशत है। यह जानकारी प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने साझा की।

मंत्री ने बताया कि विभाग न केवल राजस्व संग्रह में अग्रणी रहा, बल्कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाई। जून 2025 तक पूरे प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी से संबंधित कुल 29,784 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इन अभियानों के तहत:

  • 7.72 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
  • 5,559 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • 1,075 व्यक्तियों को जेल भेजा गया।
  • 35 तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए।

अवैध शराब पर नियंत्रण और राजस्व वृद्धि के लिए उठाए गए इन कदमों से सरकार की ‘शुद्धता, पारदर्शिता और कड़ाई’ की नीति को बल मिला है। आबकारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहते हुए कहा कि आने वाले समय में और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Releated Posts

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

नौ मिठाई विक्रेताओं के यहां छापे,श्री राधे स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित, 103 किलो मिठाई नष्ट

उत्पादन और बिक्री पर रोक; 15 नमूने जांच के लिए लिए अलीगढ़, ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : त्योहारों के…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *