• Home
  • Delhi
  • बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, बिहार से नितिन नवीन को राज्यसभा टिकट
Image

बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, बिहार से नितिन नवीन को राज्यसभा टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

6 राज्यों के नामों का ऐलान, महाराष्ट्र पर फैसला बाकी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मंगलवार को 6 राज्यों से उम्मीदवारों के नाम जारी किए। हालांकि महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अभी बाकी है।

बिहार से बीजेपी ने नितिन नवीन और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरियाणा से संजय भाटिया, पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, ओडिशा से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शामल और सुजीत कुमार तथा असम से तराश गोवाला और जगनमोहन को मैदान में उतारा गया है।

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज

बिहार में राज्यसभा चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अप्रैल में जिन पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

इनमें हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर जेडीयू से, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह आरजेडी से तथा उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि हैं।

एनडीए की रणनीति और पांचवीं सीट पर नजर

विधानसभा चुनाव-2025 में चुने गए विधायकों की संख्या के आधार पर पांच में से चार सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं। पांचवीं सीट के लिए एनडीए को तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। वर्तमान में दो सीटें जेडीयू के पास हैं, जबकि दो सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है। मतदान 15 मार्च को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।

Releated Posts

PM मोदी ने ऐसा नहीं कहा … विपक्ष के गर्व’ वाले ताने पर रिजिजू ने बताई दिमागी नक्सल’ की परिभाषा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :चिदंबरम के गर्व वाले तंज के बाद सियासत गरमाई, रिजिजू बोले-प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को…

ByByHindustan Mirror News Aug 16, 2026

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *