• Home
  • अलीगढ
  • पर्यावरण की रक्षा के लिए जैन समाज ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
Image

पर्यावरण की रक्षा के लिए जैन समाज ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 14 जुलाई 2025

अलीगढ़। गंगेरवाल जैन सभा एवं जैन समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज और जैन श्मशान गृह परिसर में पौधे रोपे गए।

समिति के अध्यक्ष राजीव जैन ने इस पहल को एक अभियान नहीं, बल्कि “धरती मां की गोद में श्रद्धा का बीज” बताते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को छाया, ऑक्सीजन और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करेगा। मंत्री नीरज जैन ने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा भविष्य में धरती का हरित प्रहरी बनेगा।

मुनेश जैन ने बताया कि समिति केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी भी उठाई गई है। इसके लिए ट्री गार्ड लगाने और माली की व्यवस्था की गई है ताकि हर पौधा सुरक्षित रूप से बढ़ सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधुम्न कुमार जैन, रामकुमार जैन, नरेश कुमार जैन, उदयवीर सिंह जैन, राकेश जैन और मयंक जैन सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। यह अभियान न सिर्फ पर्यावरण की चिंता का संदेश देता है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी पेश करता है।

Releated Posts

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

22 जून को अलीगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : आरएमपीएसयू, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां…

ByByHindustan Mirror News Jun 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top