• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़:चंडौस में मवेशियों से लदे दो ट्रक पकड़े गए, 14 पशुओं की मौत
Image

अलीगढ़:चंडौस में मवेशियों से लदे दो ट्रक पकड़े गए, 14 पशुओं की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 14 जुलाई 2025

चंडौस।

अलीगढ़ रविवार को चंडौस कस्बा स्थित गौमत तिराहे के पास हिंदूवादी संगठनों ने पशु क्रूरता के आरोप में दो ट्रकों को रोक लिया। ट्रकों में 100 से अधिक मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे, जिनमें से 14 भैंस मृत पाई गईं, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल थीं।

विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के ब्रज प्रांत अध्यक्ष परमेश्वर भारद्वाज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मधुरा के कोसी से दो ट्रकों में बड़ी संख्या में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक लादकर खुर्जा ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने श्रीराम सेना के प्रवीण कुमार और गोरक्षा दल के करन सिंह के साथ मिलकर संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ ट्रकों को गौमत तिराहे पर रोक लिया।

ट्रकों की स्थिति बेहद अमानवीय थी। भैंसों को बुरी तरह एक-दूसरे के ऊपर दबाकर लादा गया था। सूचना पर चंडौस पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रकों के साथ चालक व क्लीनर को थाने ले आई। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की मदद से ट्रकों से मवेशियों को बाहर निकाला गया। 14 भैंसों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि कई बुरी तरह से घायल थीं।

इस घटना को देखते हुए गोरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की कि बचे हुए पशुओं को क्षेत्रीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया जाए। वहीं, थाने में 100 से अधिक मवेशियों की मौजूदगी से अव्यवस्था फैल गई। थाना प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि दोनों ट्रकों के चालकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पशु क्रूरता के मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Releated Posts

मायावती का बड़ा एक्शन: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ बसपा से स्थायी रूप से निष्कासित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, वापसी के सभी रास्ते बंद लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

तीन साल से ‘जिंदा’ होने का सबूत दे रही 70 वर्षीय बुजुर्ग, रिकॉर्ड में मृत घोषित होने से रुकी पेंशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी चूक, औरैया की सावित्री देवी न्याय के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकने…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top